फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूध के रेट तय कराने व नकली दूध-पनीर पर रोक के लिए एकजुट होंगी प्रदेश की एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में दूध के रेट को लेकर अब डेयरी संचालक और दूध उत्पादक संगठन एकजुट होने की तैयारी में हैं। दूध के उचित दाम तय करवाने व नकली दूध-पनीर पर रोक के लिए प्रदेश की डेयरी एसोसिएशन की इसी सप्ताह अहम बैठक होने जा रही है। बैठक का बीड़ा डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन हरियाणा ने उठाया है। इसमें दूध के रेट को लेकर आपसी सहमति बनाने के साथ ठोस निर्णय लेने की तैयारी है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ समय से दूध के रेट को लेकर गांव-गांव और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं। एसोसिएशन का मानना है कि इस तरह के बयानों के बजाय सभी संगठनों को एक मंच पर आकर सर्वसम्मति से निर्णय लेना चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रदेश की एसोसिएशन को बैठक में शामिल होने के लिए एकजुट किया जा रहा है।

आठ एसोसिएशन दे चुकी हैं सहमति

डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव पौरस मेहला के मुताबिक एसोसिएशन की ओर से विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में सक्रिय डेयरी एसोसिएशन से संपर्क किया गया है। अब तक आठ एसोसिएशन बैठक में शामिल होकर दूध के रेट के लिए सामूहिक निर्णय लेने पर सहमति जता चुकी हैं। अन्य एसोसिएशन से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


100 फेंट दूध के रेट 120 रुपये प्रति किलो करने का प्रस्ताव
बैठक में दूध के रेट को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। 100 फेंट वाले दूध का रेट 120 रुपये प्रति किलो तय करवाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाए। हालांकि अंतिम निर्णय बैठक में सभी एसोसिएशन की सहमति के बाद ही लिया जाएगा। हर एसोसिएशन से तीन से चार प्रतिनिधि शामिल होने के लिए चर्चा की जा रही है। एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि दूध के रेट को लेकर अलग-अलग स्तर पर बयानबाजी से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। ऐसे में सभी संगठनों को साथ लेकर व्यावहारिक और सर्वसम्मत निर्णय लेना जरूरी है। बैठक में दूध के रेट के अलावा आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

अभी 83 रुपये तय हुआ है रेट
पौरस मेहला का कहना है कि पिछले दिनों एसोसिएशन की ओर से सरकार को ज्ञापन दिए गए थे, जिसके बाद तीन से चार रुपये तक रेट बढ़ा है। फिलहाल 100 फेंट का दूध 83 रुपये तक है, जो सरकार की ओर से बोनस आदि मिलाकर 88 रुपये तक पहुंच जाता है। बैठक में दूध का रेट बढ़ाने के हर पहलू पर तकनीकी रूप से चर्चा की जाएगी, वहीं फार्मर्स को भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें