कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अंक के लिए जद्
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाॅल पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मैच हुआ, जिसमें चार टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर देखने के लिए कुवि के बहुउद्देशीय हॉल में खेल प्रेमियों का तांता लगा रहा। कुरुक्षेत्र विवि और एसआरएम विश्वविद्यालय के बीच हुए मैच ने दर्शकों ने आखिर तक बांधे रखा, लेकिन कुरुक्षेत्र विवि को हराकर एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई ने 3-1 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि पहले स्थान पर एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूसरे, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर तीसरे और पंजाब विवि चंडीगढ़ ने चौथा स्थान हासिल किया। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को आगामी जीवन के लिए और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा खेलभाव से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश सोबती, पूर्व निदेशक अर्जुन अवार्डी दलेल सिंह, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाॅल खिलाड़ी राज सिंह, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाॅल कोच राजेश कुमार, उपप्रधान विनोद चहल, नरेश चौधरी, कुश्ती कोच रमेश चंद सहित अन्य काेच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अंक के लिए जद्