एचएसजीएमसी एडहॉक के सदस्य बलवंत सिंह फौजी ने कहा कि एडहॉक कमेटी के सदस्यों को रोकने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के बाहर टास्क फोर्स को खड़ा करना और माथा न टेकने देना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की छोटी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब में हर किसी को नतमस्तक होने का अधिकार है। वे गुरुवार को एचएसजीएमसी की हलका कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे।
उन्हाेंने बताया कि गुरुवार को गुरुद्वारा नीम साहिब कैथल में एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा के गुरुद्वारों के प्रबंधन संभालने बारे निर्णय लिया जाएगा।
लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। मौके पर जत्थेदार सतपाल सिंह, बलिहार सिंह, मोहन सिंह, निशान सिंह, मेजर सिंह, सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह, भाग सिंह व जगीर सिंह मौजूद थे।