फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए मेडल हासिल कर खिलाड़ी बढ़ा रहे है हरियाणा का मान : खेलमंत्री

विज्ञापन
sports - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा का मान पूरी दुनिया में बढ़ा रहे है। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में उच्च पद देने के साथ-साथ करोड़ों रुपये इनाम के रूप में देने का काम कर रही है। जो खिलाड़ी देश के लिए कुछ अलग करेंगे और उनको खेल नीति में प्रावधान न होने के बावजूद भी अलग से सम्मानित किया जाएगा। यह बात खेलमंत्री संदीप सिंह ने रविवार को शाहाबाद में अपने आवास पर पद्मश्री अवार्डी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह, गुरचरण सिंह, दलजीत कौर, हरजिंद्र कौर, विक्रमजीत सिंह, मीनाक्षी, डीएसओ यशबीर सिंह, गुरजिंद्र सिंह बैंस, करण गिल, राजन, प्रिंस कांबोज, राजिंद्र ने पद्मश्री रानी रामपाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने अपने निजी कोष से रानी रामपाल को दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। खेलमंत्री ने कहा कि शाहाबाद की बेटी पर हरियाणा को ही नहीं बल्कि पूरे देश को नाज है। रानी ने देश के लिए खेलते हुए साल भर सराहनीय प्रदर्शन किया है, जिस कारण भारतीय हॉकी टीम को कई उपलब्धियां हासिल हुई है। इससे बेटियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरणा मिलेगी। पद्मश्री अवार्डी रानी रामपाल ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश की नंबर वन नीति है। देश के दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को उत्साह मिल रहा है। आगामी चार पांच माह में ओलंपिक खेल होने वाले है। इन खेलों के लिए भारतीय टीम तैयार है और टीम देश के लिए मेडल जीत कर लाएगी। इस मौके पर कोच गुरनाम सिंह, अमनदीप सिंह, सोहन लाल, जितेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
पिहोवा को अलग से मिलेगा हॉकी कोच
खेलमंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा में अलग से हॉकी कोच को नियुक्त करने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि पिहोवा में अलग से हॉकी कोच नियुक्त किया जाएगा ताकि पिहोवा को भी खेलों में आगे बढ़ाया जा सके। हरियाणा विधानसभा सत्र के बाद सभी खिलाड़ियों से बातचीत कर खिलाड़ियों व खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पद्मश्री रानी रामपाल को हरियाणा में प्रथम श्रेणी के पद पर सरकारी नौकरी देने के लिए सीएम मनोहर लाल से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें