फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेल उत्कृष्टता केंद्र, बस अड्डा, न्यायिक परिसर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने सोमवार को बजट पेश करने के दौरान धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों को कई सौगात दी है। इनमें कुवि में खेल उत्कृष्टता केंद्र, पिपली में बस अड्डा, लाडवा में न्यायिक परिसर का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा पिहोवा व लाडवा में अंबाला की तर्ज पर रिंग रोड बनाया जाएगा, जिससे तीनों शहरों में जाम से मुक्ति मिलेगी और हादसों पर भी अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खेल उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा और शाहाबाद में सूरजमुखी तेल मिल लगाया जाएगा। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिपली में पीपीपी मोड से अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाए जाने, रविदास स्मारक के लिए पांच करोड़ का प्रावधान किए जाने व सिख संग्रहालय बनाए जाने का भी जिक्र किया। इसके अलावा राज्य-स्तरीय ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिस पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर तक के दायरे में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम की सौगात भी दी है। बजट से लोगों को कई वर्षों से लंबित पिहोवा-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की आस है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि ये निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। ईएसआई डिस्पेंसरी के लिए भी धर्मनगरी में जमीन मुहैया कराए जाने की चर्चा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर ब्लॉक में दूध संग्रह केंद्र बनाए जाने का भी ऐलान किया है, जिससे कुरुक्षेत्र को भी ब्लॉक स्तर पर यह सौगात मिलेगी। यहीं नहीं प्रदेश भर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र रोडवेज विभाग को भी मशीनें मिलेंगी, जिनसे बसों व अड्डों की सफाई के लिए भी मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। यहीं नहीं 500 सामान्य, 150 एसी व 375 ई-बसें भी प्रदेश सरकार खरीद करेगी, जिससे जिला रोडवेज विभाग द्वारा की गई बसों की मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें