फेसबुक पर ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप द्रोणाचार्य स्टेडियम में कराने का विज्ञापन जारी कर उत्तराखंड के एक खिलाड़ी से हजारों रुपये की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड दीगर नल निवासी किशन सिंह चौहान ने बताया कि फेसबुक पर एक फर्जी संस्था के प्रधान मनीष चौधरी, सहसचिव साजन, पंकज, सन्नी ने विज्ञापन जारी किया । इस विज्ञापन में सूचना दी गई कि कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16 से लेकर 19 जुलाई 2019 तक अखिल भारतीय खेल महासभा द्वारा ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप होगी। इसके लिये प्रवेश शुल्क भी रखा गया। शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने 15 हजार रुपये एंट्री फीस के नाम पर दिये लेकिन जब वे कुरुक्षेत्र पहुंचे तो यहां कोई ऐसी चैंपियनशिप आयोजित नहीं की गई।