केयू में 2 जनवरी से चल रही अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में 46 से 49 किलोग्राम भारवर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सोनू ने जनता कॉलेज कौल के वीरेंद्र को हराया। 49 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में जनता कॉलेज कौल के रिंकू ने केएमजी कॉलेज नरवाना के सोनू को हराया। 52 से 56 किलोग्राम भारवर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के पवन ने केएमजी कॉलेज नरवाना के कमल को हराया।
56 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में जनता कॉलेज कौल के सहदेव ने सीआर लॉ कॉलेज हिसार के आशीष को परास्त किया। वहीं 60 से 64 किलोग्राम भारवर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के आशीष ने सीआरके कॉलेज जींद के अभिलाष को हराया। 64 से 69 किलोग्राम भारवर्ग में जनता कॉलेज कौल के जितेंद्र ने डीएन कॉलेज हिसार के मंदीप को हराया। 69 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के संदीप ने एसए जैन कॉलेज अंबाला के दीपक को परास्त किया।
75 से 81 किलोग्राम भारवर्ग में सीआर लॉ कॉलेज हिसार के विवेक ने जीए कॉलेज समालखा के गौरव को हराया। 81 से 91 किलोग्राम भारवर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के विजय ने जनता कॉलेज कौल के गोपाल को परास्त किया। 91 और उससे अधिक भारवर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के दीपक ने भगवान परशुराम कॉलेज के रजत को हराया। वहीं महिला प्रतियोगिता के 45 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में जनता कॉलेज कौल की पूजा ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की सविता को हराया। 48 से 51 किलोग्राम भारवर्ग में एसडीएमएम कॉलेज नरवाना की सोनिया ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की राजविंदर को परास्त किया। 51 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज हिसार की दर्शना ने एफसी कॉलेज हिसार की सविता को हराया।
केयू के बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार ने बताया कि लड़कों में 31 अंकों के साथ पहला स्थान आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने प्राप्त किया और 27 अंक लेकर जनता कॉलेज कौल दूसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही 10 अंकों के साथ सीआर लॉ कॉलेज हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में 28 अंक लेकर गवर्नमेंट कॉलेज हिसार प्रथम, 16 अंकों के साथ एसडीएमएम कॉलेज नरवाना द्वितीय तथा 11 अंक लेकर सीआरएम जाट कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डीएस काला ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जिन विजेता खिलाड़ियों शिविर के लिए चयन हुआ है, वे 7 जनवरी से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जोकि 25 जनवरी से 4 फरवरी तक एलपीयू फगवाड़ा में खेली जाएगी। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप बेनीवाल, डॉ. एसएस सांबत, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मुकेश कुमार, सुशील बतान तथा अमित टाया सहित अन्य मौजूद रहे।