फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर केयू में भाषण प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भारतरत्न श्री गुलजारीलाल नंदा नीति शास्त्र-दर्शनशास्त्र केंद्र एवं भारत विकास परिषद मैत्रेयी शाखा कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट स्थित भारतरत्न श्री गुलजारीलाल नंदा केंद्र में होगी। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद मैत्रेयी शाखा की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा तथा केंद्र की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि गुरु तेग बहादुर का जीवन त्याग, साहस, मानवीय मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके जीवन दर्शन और बलिदान की स्मृति में आयोजित भाषण प्रतियोगिता विद्यार्थियों और युवाओं को उनके आदर्शों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करेगी। इसके माध्यम से उनमें राष्ट्र, समाज और मानवता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें