फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में सफला एकादशी पर होगा विशेष पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों की ओर से सफला एकादशी पर श्रद्धालुओं के साथ सर्वकल्याण की भावना से विशेष पूजन होगा। ये पूजन 15 दिसंबर को मंत्रोच्चारण के साथ होगा।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण व भगवान विष्णु की उपासना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस पूजन को करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस पूजन को करने का पुण्य 100 राज सूर्य यज्ञ और 1000 अश्वमेध यज्ञ के फल के बराबर माना गया है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ सफला एकादशी के दिन सोमवार का दिन होने के कारण भगवान शिव की आराधना भी होगी। महंत ने बताया कि पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें