फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन जनवरी 2025 तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने के के लिए 31 दिसंबर 2024 तक विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन ने कहा कि यह अभियान तीन जनवरी 2025 तक चलेगा। इस सप्ताह के दौरान प्रवासी मजदूरों (भट्टों, निर्माणाधीन इमारत, अनाज मंडी, मिलों, झुग्गियों, स्कूलों आदि में) के बच्चों व गर्भवती महिलाओं तथा नियमित टीकाकरण के दौरान छूट गए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा, एएनएम आदि) को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस विशेष टीकाकरण सप्ताह के पहले दो दिनों में 143 शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 72 गर्भवती महिलाओं तथा 760 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें