फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर विशेष: भक्तों के घर पहुंचेंगे अयोध्या के रामलला, लक्ष्मी पूजन का बनेंगे हिस्सा

Mon, 28 Oct 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अंग्रेज सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

मूर्तिकार मिट्टी से राम लला की मूर्ति को आकार दे रहे हैं। मांग बढ़ने के चलते दिन रात काम में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
भक्तों के घर पहुंचेंगे अयोध्या के रामलला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी दिवाली धूम देखने को मिल रही है। हर घर-आंगन को सजाया जा रहा है तो इन्हें रोशन करने की भी तैयारी है। इसी बीच अयोध्या के रामलला भी भक्तोें की इस खुशी को चार-चांद लगाने वाले हैं। अब ये भी घरों में नजर आएंगे और लक्ष्मी पूजन का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन


धर्मनगरी के मूर्तिकारों ने अयोध्या के रामलला की मूर्तियों को तैयार करने में जुटे हैं। इससे जहां बाजार की खूब रौनक बढ़ रही है तो वहीं रामलला के दर्शन रामभक्त भी कर पा रहे हैं। ये मूर्तियां भी ठीक उसी रूप में ढाली गई है, जिस रूप में रामलला अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विराजमान है।
विज्ञापन


रामलला की मूर्तियों की मांग ज्यादा होने के चलते मूर्तिकार भी दिन रात इन्हें तैयार करने में जुटे हैं। बाजार में पहली बार उतारी जा रही, इन मूर्तियों को देख हर कोई हैरान भी है, जिसके चलते इन मूर्तियों को खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रहा है। यह मूर्तियां महज 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के मूल्य में बाजार में मौजूद है।

मूर्तिकारों के मुताबिक अभी तक पांच हजार के करीब रामलला की मूर्तियां तैयार की गई थी, जिन्हें खरीदने में राम भक्तों ने काफी रुचि ली और मूर्तियां कम होने पर मांग भी बढ़ने लगी। दीपावली को महज दो दिन ही बचे हैं, ऐसे में मांग ज्यादा होने के चलते अब मूर्तियों की मांग को पूरा कर पाना मुश्किल भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


रामलला की मूर्तियों की बढ़ रही मांग : सचिन कुमार
मूर्तिकार सचिन कुमार का कहना है कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति को देखकर ही मिट्टी से रामलला की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। रामलला की इन मूर्तियों की मांग भी काफी ज्यादा है। इन मूर्तियों को लेकर लोग एडवांस बुकिंग भी करते रहे हैं, लेकिन फिर भी मूर्तियों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। इन मूर्तियों को खरीदने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब के भी लोग भी धर्मनगरी पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें