फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंबाला मंडल में नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान मैदान-2, आईजीपी ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंबाला मंडल के जिलों में नशा तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 28 मई से एक माह का विशेष अभियान मैदान-2 चलाया जाएगा। यह निर्णय पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अंबाला मंडल पंकज नैन की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में लिया गया। बैठक में अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, एएनसी प्रभारी तथा नशामुक्त टीमों के प्रभारी शामिल हुए। आईजीपी ने अभियान को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

निर्देश के तहत नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए गए। पुलिस मित्रों की संख्या बढ़ाकर खुफिया सूचनाएं जुटाने, पार्कों व संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने तथा पैरोल पर बाहर चल रहे नशा तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए, इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों का सत्यापन करने और नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई को प्राथमिकता देने को कहा गया। आईजीपी ने आम जनता से भी अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें