फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा प्रेरणा विषय पर वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर का शुभारंभ करते अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक व इकाई-दो की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एआर चौधरी के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज रतन और डॉ. सतीश कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रातःकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मवीर मिर्जापुर, अध्यक्ष, हरियाणा पशुधन कल्याण बोर्ड उपस्थित रहे। उनके साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एआर चौधरी और एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद कुमार भी मौजूद रहे। धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वयंसेवकों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। डॉ. आनंद कुमार ने एनएसएस की गतिविधियों, उद्देश्यों और विशेष शिविर की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना का माध्यम है।
स्वयंसेवकों से अपील की गई कि वे इसके आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारें। सायंकालीन सत्र में डॉ. अजय, एक्सटेंशन एजुकेशन इंस्टीट्यूट नीलोखेड़ी ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, डिजिटल साक्षरता और इसके दुष्प्रभावों से बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद समूह गतिविधि आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों से आए स्वयंसेवकों ने आपसी परिचय और समन्वय को मजबूत किया।

कुरुक्षेत्र। शिविर का शुभारंभ करते अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें