कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ द्वारा तीन दिवसीय वेब सेमिनार का आयोजन किया गया। पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा विज्ञापित आयुर्वेद
चिकित्साधिकारियों की भर्ती की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आयोजित वेब सेमिनार का समापन शनिवार को हुआ। डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को हरियाणा एवं अन्य प्रदेशों के आयुर्वेद विद्वानों एवम विशेषज्ञों से सीधा सामंजस्य बैठाना था। सभी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी करने के तरीके, किस विषय पर ज्यादा ध्यान देना है और किस विषय को छोड़ सकते है, कम से कम समय में भी किन विषयों एवं पुस्तकों को पढ़कर ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जा सकता है।
वेब सेमिनार में इस परीक्षा में प्रतिभागिता करने वाले प्रदेश के 838 आयुर्वेद चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बताया की पिछले 12 वर्ष बाद इतनी संख्या में प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के 805 पद विज्ञापित हुए है। इस लंबी समयावधि में हमारी किताबों से दूरी बढ़ गई थी। वेब सेमिनार के माध्यम से उन्हें उत्साह एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए मानसिक बल मिला है। मुख्य वक्त मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र दहिया रहे। प्रतिभागियों ने उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वह उनकी बातों को सरकार के उचित पटल पर अवश्य रखेंगे। सरकार की आयुष के प्रति बढ़ावा देने वाली सोच से अवगत कराया। इस मौके पर कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान, पूर्व कुलपति डॉ. बलदेव, राज्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा, रजिस्ट्रार डॉ. नरेश भार्गव, चेयरमैन हरियाणा योग आयोग डॉ. जयदीप आर्य, पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कुमार जाट्यान, निदेशक अनुसंधान और नवाचार डॉ. अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।