संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा, आरटीआई सेल, रिडर ब्रांच, सीआरओ शाखा, कंट्रोल रूम, शिकायत शाखा सीआरसी ब्रांच में व्यवस्था और कार्यों का जायजा लिया। वहीं शाखा प्रभारियों को अभिलेखों के रखरखाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कार्यालय में साफ-सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सभी काम समय पर पूरे करें और जनता का कोई भी कार्य अनावश्यक लंबित न रखें। उन्होंने कैंटीन में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान रखने के संबंध में कुछ निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएसपी ओमप्रकाश, प्रवाचक विशाल कुमार, सीआरओ लाभ सिह, टीएसआई कश्मीर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।