फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोना देवी ने किया शरीर दान, मेडिकल कॉलेज में शोध करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोना देवी के शरीर को मेडिकल शोध के लिए ले जाते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पिपली। गांव खानपुर कोलियां की डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी सोना देवी की मृत्यु के बाद शरीर को मेडिकल शोध के लिए दान कर दिया गया। उनकी देह मंगलवार दोपहर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज इसराना पानीपत भेजी गई। मेडिकल विद्यार्थी शरीर पर शोध करेंगे। इससे पहले मानव शृंखला बनाकर सोना देवी की पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी। लाखन सिंह ने बताया कि सोना देवी का देहांत गत देर रात्रि हुआ। उन्हें सांस की दिक्कत थी। वे 1973 से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़कर सेवाकार्यों में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने मृत्यु से पूर्व कई बार जिक्र किया कि मृत्यु के बाद शरीर का मेडिकल शोध के लिए दान किया जाए। इच्छा को पूरा करते हुए परिवार ने देह को मेडिकल शोध के लिए भेज दिया। सेवादार कृष्ण, सलिंदर और प्रवीण ने कहा कि लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने मरणोपरांत शरीर दान किया है। लाखों ने शरीर दान का फार्म भरा। मेडिकल कॉलेजों में मानव शरीर के अभाव में रिसर्च कार्य पूरा नहीं हो पाता था, ऐसे में इस मुहिम के बाद डेरा श्रद्धालु कार्य में आगे आ रहे हैं। खानपुर कोलियां की सोना देवी का शरीर भी मेडिकल शोध के लिए दान किया गया है।

कुरुक्षेत्र। सोना देवी के शरीर को मेडिकल शोध के लिए ले जाते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें