फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा फौजी काॅलोनी में साध-संगत ने सुनी गुरबाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहीद बाबा जीवन सिंह व मजहबी सिख सुधार सभा फौजी कॉलोनी वासियों ने बैसाखी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। इस दौरान निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया। गुरुद्वारा फौजी काॅलोनी में रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला। धार्मिक अनुष्ठान में साध-संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलोनी के महामंत्री कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि बैसाखी का पर्व सदियों से देशवासियों का बड़ा त्योहार रहा है। बैसाखी से कई यादें जुड़ी हुई हैं। इसी दिन दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह ने जात-पात को खत्म कर पंज प्यारों को अमृत छकाकर सिख पंथ की स्थापना की। गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म से जोड़कर गृहस्थ जीवन में रहकर समाजसेवा करना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें