फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता में हर समस्या, अवसाद, तनाव और चुनौती का समाधान : स्वामी ज्ञानानंद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को संबो​धित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।​ विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता समाज, धर्म, संस्कृति और राष्ट्र का गौरव है। गीता में हर समस्या, अवसाद, तनाव और चुनौती का समाधान है। जीओ गीता की ओर से हर वर्ग के लिए गीता लिखी गई है जिसमें हर वर्ग को नया रास्ता दिखाया गया है। युवा पीढ़ी को गीता के साथ जोड़ने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गीता मनीषी जीओ गीता संस्थान में आयोजित प्रबुद्ध गीता संगोष्ठी में बोल रहे थे। गीता संगोष्ठी की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। प्रबुद्ध गीता संगोष्ठी के संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने कृषि मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। गीता पूजन के साथ संगोष्ठी का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। सभी मेहमानों ने मंत्रोच्चारण के बीच गीता जी का पूजन किया।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि नूतन वर्ष 2026 में हर घर तक गीता पहुंचाने और गीता पाठ के लिए तीन श्लोक तैयार किए गए हैं। इनमें सुबह भोजन ग्रहण करने से पहले, रसोई में भोजन बनाते समय और सोने से पहले गीता के श्लोक का उच्चारण कर, मनुष्य का गीता से जुड़ाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गीता मनीषी ने मोबाइल के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि मोबाइल के इस्तेमाल को कम करने के लिए गीता से जुड़ाव जरूरी है। मनुष्य हर वक्त मोबाइल में व्यस्त रहता है। उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थितजनों को आह्वान किया कि भोजन, पाठ और सत्संग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने का संकल्प लें, वे स्वयं भी इस दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस अवसर पर डॉ. मारकंडे आहुजा, आयुष विश्वविद्यालय कुलपति करतार धीमान, पशुकल्याण बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, शुगरफैड के चेयरमैन धर्मवीर डागर, विजय नरूला, राजेश सेन, डॉ. देशवाल, अशोक अरोड़ा, राजीव गाबा, देवेंद्र, विदेश से अरुण ठाकुर, सत्य कालड़ा, केडीबी सदस्य राजेश शांडिल्य और सौरव चौधरी सहित बड़ी संख्या में गीता अनुयायी मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद है गीता : राणा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गीता भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को निष्काम कर्म करने का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण के उसी संदेश पर आगे बढ़ते हुए हर व्यक्ति को विकसित भारत में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका टेरिफ के जरिये भारत पर दबाव बना रहा है लेकिन देश की 140 करोड़ जनता भारत की ताकत है। यदि 140 करोड़ जनता स्वदेशी अपनाने का संकल्प ले तो भारत की अर्थव्यवस्था न केवल मजबूत होगी बल्कि विदेशी ताकतों को भी एक सबक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें