फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सोमवार और वीरवार लगेंगे समाधान शिविर : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला और उपमंडल स्तर पर हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर तुरंत समाधान प्रदान करना है। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या लेकर नागरिक जिले के सचिवालय के सभागार, उपमंडल शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा के एसडीएम कार्यालयों में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया जाता है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविरों में आई हर शिकायत को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया जाता है और उसके समाधान तक निगरानी रखी जाती है।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाएं और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें