फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शौर्य दिवस के अवसर पर सैनिकों का किया सम्मान

Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी जिला मंडल की ओर से आत्मनिर्भर भारत पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला सर्किट हाउस में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, महामंत्री रमेश सैनी, जिला प्रवक्ता हैप्पी विर्क, मंडल प्रभारी तिलक राज अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
कुरुक्षेत्र मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में आने वाले कार्यक्रमों के लिए भी चर्चा की गई। इस सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर अभियान पूरे प्रदेश और देश में चलाया जा रहा है। स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर भारतीय इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाएगा। उन्होंने खुशी जताई कि इस अभियान को जनता का व्यापक सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में 16 दिसंबर को होने वाले शौर्य दिवस पर भाजपा की ओर से सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में भाजपा महामंत्री रमेश सैनी ने जिन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीती है, कम से कम कांग्रेस को उन सीटों पर तो प्रदर्शन करने से शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें