फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहली बार मिली सॉफ्टबॉल व नेटबॉल की नर्सरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले को इस बार कुल 42 खेल नर्सरी आवंटित की गई हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 11 नर्सरी अधिक हैं। जिले को कई नए खेलों की नर्सरी मिली है जिनमें सॉफ्टबॉल, नेटबॉल, खो-खो, ताइक्वांडो और फेंसिंग जैसे खेल शामिल हैं। ये खेल पहली बार जिले में शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

कराटे की सबसे ज्यादा सात नर्सरी आवंटित की गई हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स को छह और फुटबॉल को पांच नर्सरी मिली हैं। साइक्लिंग, कुश्ती, हैंडबॉल और वॉलीबॉल को तीन-तीन नर्सरी दी गई हैं, जबकि खो-खो को भी तीन नर्सरी मिली हैं।
इसके अलावा वुशु खेल की 2 नर्सरी आवंटित की गई हैं। कबड्डी, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल, योग, ताइक्वांडो, फेंसिंग और नेटबॉल जैसे खेलों को एक-एक नर्सरी दी गई है। इस बार एक खेल नर्सरी प्राइवेट मिली है जो फेंसिंग की है, जो सोम कॉन्वेंट गुरुकुल से संचालित होगी। इन नर्सरियों में एनआईएस और छह माह के डिप्लोमा कोर्स किए हुए कोच प्रशिक्षण देंगे। सरकार ने कोचों का मानदेय भी तय किया है। एक साल का एनआईएस कोर्स किए कोच को 25 हजार रुपये प्रतिमाह और छह माह के डिप्लोमा कोर्स किए कोच को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें