फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

Fri, 22 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी इस कदर बनी हुई है कि कोई स्कूल बारात घर बना हुआ है तो कोई बैंकट हाल का रुप ले चुका है। जहां हर रोज बुक किए जाने वाले कार्यक्रमों की भेंट वहां पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई चढ़ रही है। यह आरोप आजाद युवा दल व लोकस्वराज संस्था के पदाधिकारियों ने लगाए। वह इस प्रकार से कथित तौर पर मनमानी करने वाले स्कूलों  के विरोध में उतरे और राज्य मंत्री कृष्ण् बेदी, जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत सौंपी तो वहीं एक शिकायत सीएम विंडों पर भी दी गई। शिकायत में आरोप लगाते हुए  आजाद युवा दल के प्रधान विक्रम शर्मा व लोक स्वराज ट्रस्ट के प्रधान रघुवीर गर्ग सहित पंकज बंसल, जितेंद्र ढींगरा, रोहित अरोड़ा, प्रदीप व मक्खन लाल ने बताया कि शहर में ही कई निजी स्कूल है जो अक्सर निजी कार्यक्रमों के लिए स्कूलों को बुक कर रहे है। यहीं नहीं अनेकों स्कूल ऐसे हालात में भी चल रहे है, जो एक भी नियम पूरा नहीं कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाए कि कई स्कूल संस्थाओं के नाम पर होने के चलते कई प्रकार से चंदा एकत्रित कर रहे है तो वहीं बच्चों से भी मोटी फीसें वसूल रहे है। अनेकों स्कूलों ने कई गुना तक फीसें मनमर्जी से बढ़ा दी है तो अधिकतर स्कूल किताब व वर्दी को लेकर भी मनमानी कर रहे है। यहीं नहीं कई स्कूल हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी 134-ए के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाने से इंकार कर रहे है। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाए कि सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद भी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है और स्कूल बसों से लेकर अन्य सुविधाओं में जमकर अनियमितताएं बरती जा रही है। उन्होनें मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई जाए और जांच करवा कर दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें