इस्माईलाबाद। आलू की आवक। संवाद
- फोटो : samvad
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में आलू की आवक और खरीद का कार्य जोरों पर चल रहा है। आलू की बंपर पैदावार के कारण राजस्व में भी काफी फायदा होने का अनुमान है। मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने बताया कि इस्माईलाबाद अनाज मंडी में इस वर्ष पहली बार आलू खरीद कार्य शुरू किया है।
मंडी में आलू की बंपर आवक आ रही है। अब तक अनाज मंडी में 3,83,320 क्विंटल आलू की खरीद हो चुकी है। अनाज मंडी में आलू की खरीद शुरू होने से यहां के किसानों को काफी फायदा हुआ है। इस क्षेत्र में आलू खरीद का सेंटर न होने के कारण किसानों को आलू पिपली मंडी में लेकर जाना पड़ता था जिससे समय और ईंधन काफी खर्च होता था। इसमें आलू की खरीद शुरू होने से किसानों की काफी बचत हुई है। उन्होंने कहा कि आलू बिकवाली के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
इस्माईलाबाद। आलू की आवक। संवाद- फोटो : samvad