फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फैला नशे का जाल, पुलिस की सख्ती से 57 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में नशे का जाल दिन-प्रतिदिन फैल रहा है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने इस साल के शुरुआती दो माह में 57 नशा तस्करों को लाखों रुपये के नशीले पदार्थों के साथ पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। इन तस्करों के खिलाफ 28 एफआईआर दर्ज हुई हैं।
गत माह शहर में एक युवक सुंदरपुर पुल नीचे नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जनवरी व फरवरी में 66.51 ग्राम हेरोइन, 13 किलो 635 ग्राम अफीम, 654 किलो 506 ग्राम चूरापोस्त, 31.18 ग्राम स्मैक, 3.16 ग्राम गांजा, 229 ग्राम चरस तथा 7440 कैप्सूल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस इन तस्करों पर रोक लगाने के लिए नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि विशेष अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसके तहत नशा तस्करों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा रहा है। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार व गोष्ठियां आयोजित कर इस बुराई के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी व फरवरी की अवधि के दौरान जिला पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 28 एफआरआई दर्ज कर लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर 57 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने युवाओं से अपील कर कहा कि युवा देश की धरोहर हैं इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें