फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उठान धीमा होने से अनाजमंडी में जाम, मुख्य मार्ग तक पहुंचीं ट्रैक्टर-ट्रालियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी के मुख्य गेट से बाहर तक लगी ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। धान की बढ़ती आवक और धीमे उठान ने सोमवार को कुरुक्षेत्र अनाजमंडी के साथ शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगाड़ दी। गेट पास कटवाने के लिए मंडी के बाहर तक करीब 30 से 40 ट्रैक्टर-ट्रक कतार में खड़े रहे। देर शाम तक मंडी के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की भीड़ के कारण मंडी से धान का उठान भी प्रभावित हुआ और इसका असर शहर की सड़कों तक दिखाई दिया।

पहले खरीद और अब उठान की धीमी गति के बीच किसानों की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां मंडी पहुंच रही हैं। दो दिन बाद मौसम में बदलाव की आशंका के कारण किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है, जिससे मंडियों में आवक भी बढ़ गई है। सोमवार को जिले की मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिलेभर में सोमवार को 1,19,416 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जबकि इसके मुकाबले महज 9,795 मीट्रिक टन धान का उठान हो पाया। उठान की गति कम रहने से मंडी में पहले से पड़ा धान हट नहीं पा रहा और नई आवक के लिए जगह की समस्या बढ़ती जा रही है।


मंडी से बाहर सड़कों तक पहुंचा धान
अनाजमंडी में जगह कम पड़ने के बाद शहर की सड़कों पर भी धान की ढेरियां दिखाई देने लगी हैं। केडीबी रोड पर ब्रह्मसरोवर के समीप सड़क किनारे धान रखा गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सीजन की शुरुआत से ही ब्रह्मसरोवर के आसपास अस्थायी अनाजमंडी भी बनाई गई है। यहां सरोवर के चारों ओर धान की ढेरियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

-
थानेसर अनाजमंडी में 60 हजार एमटी धान उठान के इंतजार में

थानेसर अनाजमंडी में 60 हजार एमटी धान पड़ा हुआ है, जिसमें से चार हजार एमटी की खरीद हो चुकी है। सोमवार को ही करीब 30 हजार एमटी धान की आवक हुई है।


यह रही उठान की स्थिति
अनाजमंडी उठान

शाहाबाद 2974 एमटी
थानेसर 3620 एमटी

पिपली 680 एमटी
पिहोवा 200 एमटी

नलवी 105 एमटी
नीमवाला 21 एमटी

मलिकपुर 27 एमटी
लाडवा 1614 एमटी

इस्माईलाबाद 136 एमटी
झांसा 73 एमटी

चढूनी जाटान 252 एमटी
बाबैन 93 एमटी

-

अचानक बढ़ी आवक, उठान पर भी असर : हरजीत सिंह
थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि किसानों ने दो दिन बाद मौसम में बदलाव की आशंका के कारण धान कटाई तेज कर दी है, जिससे आवक अचानक ही कईं गुना बढ़ गई। इससे जाम के हालात बन गए। उठान पर भी असर पड़ रहा है। गेट पास सामान्य तरीके से काटे जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी के मुख्य गेट से बाहर तक लगी ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी लाइन। संवाद

कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी के मुख्य गेट से बाहर तक लगी ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी लाइन। संवाद

कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी के मुख्य गेट से बाहर तक लगी ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें