फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचकेआरएन में शिफ्ट करने के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते बिजली निगम के डीसी रेट कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पिहोवा। बिजली विभाग में कार्यरत डीसी रेट कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर कर्मचारियों में गहरा रोष देखने को मिला। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए एक्सईएन कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन प्रधान बलबीर रंगा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार जबरदस्ती डीसी रेट कर्मचारियों को एचकेआरएन में मिलाना चाहती है। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से उनसे जबरन स्वीकृति ली जा रही है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धक्काशाही करते हुए कर्मचारियों की आईडी भी जनरेट की जा रही है, जो कर्मचारी हितों के खिलाफ है।
रंगा ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के भविष्य और अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए यूनियन इसका विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो कर्मचारी बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर सचिव रणजीत सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान विक्रम शर्मा, उप प्रधान मुकेश व अन्य माैजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली निगम के डीसी रेट कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें