फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौना घंटा तक नहीं चलने दी पैसेंजर

Sat, 05 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 गांव मोहड़ी के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह ही उस समय कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया जब पैसेंजर ट्रेन को रोककर एक्सप्रेस गाड़ी को पहले गुजार दिया गया। इससे पैसेंजर ट्रेन में सवार कुछ लोग भड़क उठे और जमकर हंगामा किया। आरपीएफ ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पानीपत से अंबाला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर अंबाला जाते समय मोहड़ी स्टेशन पर पहुंची थी। पीछे से आ रही स्वराज एक्सप्रेस को पास देने के लिए पैसेंजर ट्रेन नं 65541 को रोक लिया गया। जिस पर ट्रेन में सवार दर्जनों युवक व अन्य लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे अधिकारियों के समझाए जाने पर भी जब ये लोग शांत नहीं हुए तो आरपीएफ को सूचना दी गई। कुरुक्षेत्र स्थित आरपीएफ चौकी प्रभारी एसआई नरेश कुमार व अन्य पुलिस मौके पर पहुंची और शाहाबाद निवासी सतीश कुमार, गोपाल कृष्ण, राजेश और एक अन्य सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दर्जनों अन्य लोग फरार हो गए। आरपीएफ ने विभिन्न धाराओं के तहत इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई। उधर स्टेशन मास्टर शीशपाल का कहना है कि एक्सप्रेस गाड़ी क्रॉस करवाने के लिए पैसेंजर ट्रेन रोकी गई थी, जिससे ये लोग खफा हो गए और उनके साथ बहस करने के अलावा हंगामा करने लगे, जिसके चलते आरपीएफ को सूचना दी गई ओर कार्रवाई की गई। इसके बाद लगभग 9:3 बजे पर यह गाड़ी रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें