फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बाइक की टक्कर से एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की माता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरजीत कौर वासी पावर हाउस काॅलोनी संतोखपुरा ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो बच्चे हैं। उसका पति गुरविंद्र सिंह विदेश पुर्तगाल में है। 7 जनवरी को वह अपने छह वर्षीय लड़के लव के साथ सड़क के पास अपने किसी निजी काम से खड़ी थी। उसी समय एक बाइक कुरुक्षेत्र की तरफ से आई। चालक ने अपनी बाइक की सीधी टक्कर उसके बेटे को मारी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही उसके लड़के का सिर सड़क पर लगा और वह घायल हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। लोगों की मदद से उसने अपने लड़के को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर उसके सिर का ऑप्रेशन हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुरजीत कौर की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें