फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह सप्ताह का स्पोर्ट्स कोचिंग कोर्स, 22 अप्रैल तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएसएनआईएस), पटियाला ने खेल कोचिंग में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए छह सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह कोर्स 18 मई से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उम्मीदवार 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 30 अप्रैल को जारी की जाएगी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई है। कोर्स के तहत थ्योरी क्लास ऑनलाइन माध्यम से और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण ऑफलाइन मोड में विभिन्न ग्रुप में कराया जाएगा।

प्रैक्टिकल क्लास जून से सितंबर के बीच अलग-अलग चरणों में आयोजित होंगी। इसमें प्रत्येक खेल में 30 से 50 विद्यार्थियों का बैच रखा जाएगा। यह कोर्स उन युवाओं के लिए खास अवसर है, जो खेल कोचिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें