फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की छह ढेरियां, दूसरे दिन भी नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
लाडवा। अनाजमंडी में नमी के चलते सुखाई गई गेहूं। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में वीरवार को गेहूं की पांच से छह ढेरियां पहुंची थी। अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद दूसरे दिन भी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। किसान धर्मबीर, रणजीत और सतबीर इत्यादि ने बताया कि सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया गया था। वे वीरवार दो अप्रैल को गेहूं की फसल को लेकर मंडी में आए थे लेकिन उनकी फसल नहीं खरीदी गई।
विज्ञापन

खरीद न होने से किसान दिनभर परेशान दिखाई दिए और मंडी में फसल सुखाते रहे। मार्केट कमेटी सचिव संतकुमार ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। कुछ किसान मंडी में फसल लेकर आए थे लेकिन गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने से किसानों की फसल की खरीद नहीं हो सकी। किसानों से अपील में कहा कि किसान जल्दबाजी न करें। कुछ दिन पहले हुई बरसात के कारण गेहूं में नमी की मात्रा अधिक है। असुविधा से बचने के लिए किसान फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी लाएं। किसानों की सुविधा के लिए मंडी के अंदर 12 स्थानों पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। इससे किसानों को गेट पर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी और वे कहीं भी अंगूठा लगाकर फसल उतरवा सकेंगे। सचिव संतकुमार ने बताया कि मंडी में गेहूं खरीद को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। किसी भी किसान या व्यापारी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

लाडवा। अनाजमंडी में नमी के चलते सुखाई गई गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें