फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के छह विद्यार्थी यूनिवर्सल प्रिसिशन स्क्रूज में चयनित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सल प्रिसिशन स्क्रूज़ में चयनित कुवि के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के छह विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी यूनिवर्सल प्रिसिशन स्क्रूज में हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से बीटेक मैकेनिकल के छह छात्रों का चयन हुआ है। इन्हें छह लाख रुपये का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कंपनी की ओर से एचआर मैनेजर शीतल ने विद्यार्थियों को कार्य संस्कृति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कॅरिअर उन्नति के अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. राकेश कुमार, प्रो. एआर चौधरी, प्रो. सुनील ढींगरा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सल प्रिसिशन स्क्रूज़ में चयनित कुवि के विद्यार्थी। संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें