कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में वीरवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म व्यक्तिगत कर्तव्य, नैतिक मूल्यों, सामाजिक सामंजस्य और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। जो धर्म के माध्यम से एकता और स्थिरता को बढ़ावा देता है। यह सत्य, अहिंसा, करुणा और संयम जैसे शाश्वत सिद्धांतों पर आधारित है, जो समाज को सुचारू रूप से चलाने और विश्व शांति (वसुधैव कुटुम्बकम) के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को जोड़ता है। धर्म ही राष्ट्र का मार्गदर्शक है, जो देश की स्थिरता, समृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने भजनों का भी गुणगान किया। सत्संग में रवि पंडित, सोमदत कपूर, दीपक शर्मा, अभिषेक, अक्षय राठी व मनप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।