एसवाईएल नहर में अभी 20 फुट पानी है। इस कारण सर्च अभियान नहीं चलाया गया। सिंचाई विभाग को नहर का पानी रोकने के लिए कहा गया है। दो-तीन दिन में पानी कम होने के बाद मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुरुक्षेत्र में बचगांवा पुल के पास एसवाईएल नहर में लगभग छह फुट लंबा मगरमच्छ देखे जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वन्य जीव-जंतु एवं प्राणी विहार ने आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। सुबह सात बजे चरवाहों ने नहर में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। इसके बाद मौके पर वन्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, मगर नहर में 20 फुट पानी के चलते सर्च अभियान नहीं चलाया गया। वहीं विभाग ने सिंचाई विभाग को नहर का पानी रोकने के लिए सूचित किया। दो-तीन दिन में नहर का पानी कम होने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह के साथ मिलकर विभाग मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान चलाएगा।