फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर में दिखा छह फुट लंबा मगरमच्छ, चरवाहों ने दी गोताखोर को सूचना, मचा हड़कंप

Sat, 25 Jun 2022 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

एसवाईएल नहर में अभी 20 फुट पानी है। इस कारण सर्च अभियान नहीं चलाया गया। सिंचाई विभाग को नहर का पानी रोकने के लिए कहा गया है। दो-तीन दिन में पानी कम होने के बाद मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एसवाईएल में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से हड़कंप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में बचगांवा पुल के पास एसवाईएल नहर में लगभग छह फुट लंबा मगरमच्छ देखे जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वन्य जीव-जंतु एवं प्राणी विहार ने आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। सुबह सात बजे चरवाहों ने नहर में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। इसके बाद मौके पर वन्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, मगर नहर में 20 फुट पानी के चलते सर्च अभियान नहीं चलाया गया। वहीं विभाग ने सिंचाई विभाग को नहर का पानी रोकने के लिए सूचित किया। दो-तीन दिन में नहर का पानी कम होने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह के साथ मिलकर विभाग मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें