बाबैन। रविवार को दी हमीदपुर की कोऑपरेटिव सोसाइटी हमीदपुर के डायरेक्टर पद के लिए चुनाव हुआ। डायरेक्टर पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से छह उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया है। सुमित शर्मा जालखेड़ी, ज्ञान चंद भगवानपुर, रघुवीर सिंह कसीथल, वेद प्रकाश सैनी हमीदपुर, नैब सिंह इशरहेड़ी, गुरदयाल सिंह सैनी कलाल माजरा विजयी रहे। सुरेश कुमार इशरहेड़ी, मैहमा सिह रामपुरा, सुरेश चंद हमीदपुर, दर्शन सिंह सैनी बिंट, मांगे राम बीड़ कालवा व राकेश कुमार बीड़ सुजरा भी मैदान में थे।
चुनाव के लिए सोसाइटी के सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिला और 2868 सदस्यों में से 1387 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारियों प्रदीप चौहान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाबैन के थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सभी डायरेक्टरों ने सोसाइटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सोसाइटी के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने किसानों और सदस्यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सोसायटी को और अधिक मजबूत बनाने का भी भरोसा दिलाया।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।
बाबैन। ज्ञान चंद।