फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम के खुले दरबार में पहुंचीं छह शिकायतें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ ​स्थित बिजली निगम का विद्युत सदन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बुधवार को शिकायत निवारण के उद्देश्य से खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान सेक्टर-आठ स्थित विद्युत सदन में छह शिकायत पहुंची। अधिकांश ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ाने और ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर दी गई।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि जिले में ज्यादातर एरिया की बिजली सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। शिकायतों का समाधान भी ऑनलाइन तथा फिजिकल प्रेजेंट होने पर अतिशीघ्र करा दिया जाता है। खुले दरबार में ज्यादा लोगों का जमावड़ा नहीं लगता। उपभोक्ताओं द्वारा दी गई छह शिकायतों को जल्द समाधान के लिए अधिकारियों के पास रेफर कर दिया है। भीषण गर्मी के सीजन को देखते हुए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया है। किसी भी क्षेत्र में लाइन या सप्लाई संबंधी दिक्कत आने पर तुरंत प्रभाव से जांच कर सप्लाई पर्याप्त तरीके से मुहैया कराई जाए। लोड और ट्यूबवेल कनेक्शन के बारे में बुधवार को मिली शिकायतों का एक सप्ताह से पहले समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें