फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरहदों पर डटे जवानों के लिए बहनों ने भेजी राखियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में तैयार की गई रा​खियों को प्रधानाचार्य को सौंपती छात्रा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स की ओर से सरहद पर देश की रक्षा कर रहे फौजी भाइयों के लिए राखियां तैयार की गई, जो कि आकर्षण का केंद्र रही। राखियाें को तैयार करने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं में काफी उत्साह नजर आया। छात्राओं की ओर से तैयार की गई इन 75 राखियों को एकत्रित कर देश की रक्षा के लिए सरहदों पर डटे फौजियों के लिए भेजा गया। इन राखियों को तैयार करवाने के लिए महाविद्यालय की आर्य युवती परिषद्, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. उर्मिला पंघाल ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित फौजी भाइयों के लिए अपने हाथों से तैयार कर 75 राखियां भेजी है, जो कि महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से हर साल उनकी दीर्घायु के लिए भेजी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राखियां सरहदों पर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिक भाइयों के लिए बहन का प्रेम है। इस मौके पर डॉ. सुमन राजन, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. रितु, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. रीजा, विनीता सहित अन्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें