फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर 30 में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसआईआर फार्म में बीएलओ का सहयोग करते आरडब्ल्यूए के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-30 और बूथ कमेटी ने मिलकर मतदाता सत्यापन अभियान शुरू किया है। यह कार्य स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत चल रहा है। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि बीएलओ सुमन रानी ने प्रत्येक घर में प्रपत्र वितरित किए हैं। 50 फीसदी प्रपत्र भरने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण ने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे अपने प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरकर समय पर जमा करें। इससे मतदाता सूची में उनका नाम सुरक्षित और अद्यतन रहेगा। उन्होंने बीएलओ के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया। बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उप प्रधान नसीब सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अभियान का महत्व समझाया। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना देरी के प्रपत्र जमा करने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में मतदान में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें