फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद से जोड़ने के लिए नाम सिमरन को बनाया मुद्दा : अजराना

Fri, 23 Feb 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नाम सिमरन का मुद्दा बना कर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को विवाद से जोड़ने की कोशिश की गई है। वास्तव में हरियाणा कमेटी के किसी भी पदाधिकारी या अधिकारी ने संगत को नाम सिमरन करने से मना नहीं किया। यह दावा एचएसजीएमसी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने किया।
संगत से रूबरू होते हुए अजराना ने सारे घटनाक्रम का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि वे कौम की सेवा में दिनरात तत्पर है। चार-पांच लोगों के कहने मात्र से किसी का भी बहिष्कार नहीं होता। अजराना ने कहा कि आज एकत्रित हुई शहर व गांव की संगत ने यह दिखा दिया है कि कौम उनके साथ है। अजराना ने कहा कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने उन्हें संस्था का प्रवक्ता मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पत्नी हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। इस मौके पर कमेटी की कार्यकारिणी समिति सदस्या बीबी रविंदर कौर अजराना, नरेंद्र सिंह गिल, तजिंदर सिंह मक्कड़, दिलबाग सिंह चौधरी सहित श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी, रामगढि़या सभा, श्री हेमकुंठ साहिब सेवा सोसायटी, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा पटा साहिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें