फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग में सिमरन ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।  संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर श्रीकृष्ण संग्रहालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्रिंस वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के मयंक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आरएस पठानिया (पूर्व आचार्य, ललित कला विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), बलवान सिंह (प्रभारी, श्रीकृष्ण संग्रहालय) तथा विनीत भनवाला (पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीकृष्ण संग्रहालय द्वारा प्रतिवर्ष संग्रहालय दिवस को इस प्रकार मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें