फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिमरन मिस फ्रेशर और महक व हरमीत मिस चार्मिंग बनीं

विज्ञापन
कुरुक्षेंत्र।  श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित फ्रेशर पार्टी में हिस्सा लेती छात्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी के कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. प्रतिभा श्योकंद, पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर और श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने किया। छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में काॅलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन मिस फ्रेशर चुनी गई तथा महक और हरमीत मिस चार्मिंग चुनी गईं। प्राचार्य डाॅ. प्रतिभा श्योकंद ने छात्राओं को शिक्षक के कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को भावी जीवन में अच्छी शिक्षिका बनने का आशीर्वाद दिया। शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने काॅलेज की प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया तथा भावी शिक्षक छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें