फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिंबलवाल के बेटे सोहन लाल ने पाइन गैस समुद्री जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री मार्ग से कराया सुरक्षित पार

विज्ञापन
बाबैन। समुद्री जहाज पाइन गैस पर तैनात चीफ ऑफिसर सोहन लाल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाबैन। अमेरिका, इस्राइल व ईरान की भीषण जंग के बीच भारतीय एलपीजी टैंकर पाइन गैस समुद्री जहाज को बाबैन के गांव सिंबलवाल के बेटे सोहन लाल ने चीफ ऑफिसर के रूप में अति संवेदनशील समुद्री मार्ग स्टेट आफ होर्मुज से सुरक्षित पार कराया।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है। एलपीजी गैस से भरा यह समुद्री जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा हुआ था। समुद्री जहाज पाइन गैस पर चीफ ऑफिसर के रूप में तैनात सोहन लाल ने इस जहाज को 23 मार्च को विश्व के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक और सुरक्षित पार कर लिया है। यह टैंकर अब 29 मार्च को न्यू मंगलौर बंदरगाह पर भारत पहुंचेगा जिससे देश में एलपीजी गैस के लिए जारी कमी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
जहाज के मुख्य अधिकारी (चीफ ऑफिसर) के रूप में सोहन लाल इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। वे गांव के पूर्व सरपंच व भाजपा मंडल बाबैन के पूर्व महामंत्री किशोरी लाल के पुत्र हैं। पाइन गैस नामक इस समुद्री जहाज का होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पाइन गैस समुद्री जहाज को इस क्षेत्र से सुरक्षित निकालने में भारतीय और ईरानी नौसेनाओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ जिससे यह अभियान पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहा।

बाबैन। समुद्री जहाज पाइन गैस पर तैनात चीफ ऑफिसर सोहन लाल। संवाद- फोटो : Samvad

बाबैन। समुद्री जहाज पाइन गैस पर तैनात चीफ ऑफिसर सोहन लाल। संवाद- फोटो : Samvad

बाबैन। समुद्री जहाज पाइन गैस पर तैनात चीफ ऑफिसर सोहन लाल। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें