फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्तर भारत की लोककला के संरक्षण का केंद्र बनेगा विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विरासत, उत्तर भारत की लोककला के संरक्षण का केंद्र बनेगा, विरासत जिस प्रकार चारपाई कला को संरक्षित कर युवा पीढ़ी से जोड़ने का काम कर रहा है, उसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। चारपाई के साथ-साथ उत्तर भारत की अनेक लोककलाओं को विरासत संरक्षित कर एक ऐसे केंद्र के रूप में उभरेगा जिसकी अपनी अलग पहचान बनेगी।
विज्ञापन

यह उद्गार सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव कुमार धुपड़ ने हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित विरासत में चल रही पांच दिवसीय चारपाई बुणाई कार्यशाला का अवलोकन करने के पश्चात कहे।

उन्होंने कहा कि चारपाइयों के अलग-अलग आकार एवं प्रकार के साथ विभिन्न प्रकार के डिजाइनों की डॉक्यूमेंटेशन विरासत में की जा रही है वह वास्तव में लोककला का खजाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातन संस्कृति विविधताओं का खजाना है। विरासत हेरिटेज विलेज इस खजाने को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व विरासत में चारपाई कार्यशाला के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पगड़ी के साथ स्वागत करते हुए विरासत की भावी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव राणा, स्थानीय प्रबंधक श्री आर एस दहिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें