फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थीम पार्क में सिख संग्रहालय को जमीन दिए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में सिख संग्रहालय के लिए जमीन देने के विरोध में पाल गडरिया धर्मशाला में 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में सिख संग्रहालय के लिए जमीन दिए जाने का विरोध लगातार जारी है। समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान के नेतृत्व में चलाया जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को पाल गड़रिया धर्मशाला व आसपास के एरिया में यह लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए। इस दौरान समाज के नवनियुक्त प्रधान शमशेर बड़थल ने कहा कि यह शहर का सबसे मुख्य पार्क है और इसका कोई भी धर्म, समाज, राजनीतिक पार्टी व अन्य संस्थान प्रयोग कर सकता है। अब तक अनेक बड़े आयोजन यहां होते आए हैं। ऐसे में यहां इस पार्क की जमीन दिया जाना गलत है। इस पार्क से जमीन दिए जाने की यह नई परंपरा भी शुरू होगी और शहर को बड़े आयोजन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं समाज के पूर्व प्रधान रमेश कुमार ने भी रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। वे किसी संस्था व सिख संग्रहालय का विरोध नहीं कर रहे जबकि पार्क की जमीन बचाने के लिए प्रयास में लगे हैं। शहर भर के दुकानदार व आम लोग उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए हस्ताक्षर अभियान से जुड़ रहे हैं। अब तक करीब एक हजार लोग हस्ताक्षर कर चुके हैँ। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार व प्रशासन को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए। सिख संग्रहालय के लिए शहर में किसी भी अन्य जगह पर जमीन दी जा सकती है। इस दौरान रामजनक किरमिच, रमेश करनाल, मेहर सिंह, राजेश कुमार, अवतार सिंह, सुरेश पाल, देवा, मुनीष, गोरा सिंह, सागर सिंह सहित पाल समाज के अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें