फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की पतंग में सांवरे, बांध लो अपनी डोर...

विज्ञापन
श्री खाटू श्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते श्याम भक्त। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा गांव खानपुर रोडान में 417वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक कृष्ण चंद परिवार सहित पूर्व सरपंच सतपाल, रोशनलाल नंबरदार, बलविंदर कुमार और दलेल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। गौरी-गणेश पूजन और माँ सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा और श्रवणराज ने श्याम भजनों से समां बांधा।
साथ ही हनुमान जी के भी भजन सुनाए गए। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।दिल की पतंग में सांवरे, बांध लो अपनी डोर...,अट्ठारह डिब्बे लग गए खाटू वाली रेल में..., खाटू की नगरी में मेरे श्याम का बसेरा है... और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम गाथा में बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है, उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया ।श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग,वाचस्पति भारद्वाज, केवल कृष्ण गोयल, रविंद्र शर्मा, अमित वर्मा, सतपाल नारंग, रमेश साहनी, कुलदीप शर्मा, आशुतोष पाराशर, राकेश कुमार,सतपाल राम, अर्जुन, नफे सिंह, कृष्ण कुमार, जय सिंह, सेवा सिंह, तेलू राम, फूल सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें