फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार भजन पर झूम उठे श्याम प्रेमी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संकीर्तन में मुख्यअति​थि को स्मृति चिह्न भेंट करते आयोजक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से हथीरा गांव में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में गायक श्रवण राज और उमेश भारत ने श्याम भजनों से समां बांध दिया। श्याम के भजनों में कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो, सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिसे सुनकर श्याम प्रेमी झूम उठे। इसके पश्चात भगवान खाटू श्याम को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं ने पूजा की।
विज्ञापन

पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि मंदिर में आठ नवंबर को होने वाले आयोजन में श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी अब शुरू हो गई है। श्याम जन्मोत्सव के दौरान कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर सुमन, जगमाल सिंह, दीपांशु, अंकित, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, सुभाष सुखीजा, एलडी कंबोज, अटल शर्मा, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, राकेश चौहान, अशोक अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें