राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के मुख्य द्वार का उद्घाटन विधायक थानेसर सुभाष सुधा ने किया। विधायक सुभाष सुधा ने सरपंच सुनील मेहरा, भाजपा नेता रविंदर सांगवान, विद्यालय प्राचार्या वीना गुप्ता, इको क्लब खंड संयोजक डॉ. तरसेम कौशिक, डॉ. महावीर कौशल, बंसीलाल, सविता, डॉ. केवल कृष्ण, टिक्का सिंह, भीम, ओमदत्त, रघबीर शास्त्री के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। विधायक सुभाष सुधा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इतना भव्य मुख्य द्वार कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में भी नहीं मिलेगा। विधायक सुधा ने पौधरोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि पौधे हमारे वायुमंडलीय प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करें, ताकि हमारा कुरुक्षेत्र हरा भरा हो सके। गांव के सरपंच सुनील मेहरा ने सुभाष सुधा को सम्मान का प्रतीक पगड़ी भेंट की। इस अवसर पर वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम एवं प्रेरणा कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में करोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। विधायक सुभाष सुधा ने न्यास के महासचिव डॉ केवल कृष्ण, भाजपा नेता रविंदर सांगवान, डॉ. तरसेम कौशिक के साथ कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित भी किया जिसमें सरपंच सुनील मेहरा, राजबीर पंच, सलिंद्र पंच, जितेंद्र पंच, वीना गुप्ता, सविता, रेणु, इंदु, जयप्रीत, भीम, पूनम, सुभाष राणा, सोमदत्त, रमेश शास्त्री, संजीव परूथी, अशोक कुमार, रघबीर शास्त्री, सर्वजीत, रमेश, रामदिया, राजकुमार, इत्यादि शामिल रहे। विद्यालय प्राचार्य वीणा गुप्ता, इको क्लब खंड संयोजक डॉ. तरसेम कौशिक, डॉ. महावीर कौशल, डॉ केवल कृष्ण ने मुख्यातिथि सुभाष सुधा स्मृति चिह्न के रूप में पौधा भेंट किया।