कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई खिलाड़ियों का स्वागत करते कोच। वि
लाडवा। नवीन जिंदल शूटिंग रेंज के चार छात्रों ने भोपाल में गत 11 से 31 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। कोच बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित शुभम बाजवा व हर्षप्रीत ने अगली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि देव बाजवा और ओरियन उत्तर जोन या प्री-नेशनल में फिर से खेलेंगे।
स्कूल परिसर में प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी छात्रों का स्वागत किया। स्कूल प्रधान पवन गर्ग ने छात्रों और उनके कोच के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास है और स्कूल ने अद्वितीय अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा स्कूल छात्रों के आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान पर भी ध्यान केंद्रित करता है। प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने निशानेबाजों को बधाई दी।