कुरुक्षेत्र। गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार से शांति एन्क्लेव में होने जा रहा है। कथा आयोजक महावीर मंढाण ने संयुक्त रूप से बतलाया की शांति एन्क्लेव के पार्क में 11 जून से 18 जून तक प्रतिदिन पांच से सात बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक भागवत प्रवक्ता वेदाचार्य अनिल शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति से परिपूर्ण हर्ष उल्लास के साथ कथा का रसपान कराएंगे। शांति देवी मंढाण ने बताया की महिला मंडल द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक अनिल शास्त्री ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है, जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्ध उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और उस मनुष्य पर परमात्मा की विशेष कृपा होती हैं।