फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मरीजों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की ओर से चलाई गई मेडिकल वैन शहर के पुराने शिव मंदिर में पहुंची। डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। 40 लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। यशस्वी योजना से संबंधित कई आवेदन शिविर में पहुंचे। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक शहर के पुराने शिव मंदिर में मेडिकल शिविर लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लेकर चल रहे हैं। उसमें सांसद नवीन जिंदल ने 2035 तक लक्ष्य प्राप्ति का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें